Haryana
Trending

अपराध नियंत्रण एवं पुनर्वास की दिशा में हिसार पुलिस की पहल, जमानत पर आए अपराधियों की नियमित निगरानी जारी।।

अपराध नियंत्रण एवं पुनर्वास की दिशा में हिसार पुलिस की पहल, जमानत पर आए अपराधियों की नियमित निगरानी जारी।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जेल से जमानत पर आए अपराधियों की नियमित निगरानी की जा रही है। इस अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा ऐसे व्यक्तियों के घर-घर जाकर उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वे दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि अथवा अपराधी तत्वों के संपर्क में तो नहीं हैं। हिसार पुलिस द्वारा समय-समय पर इन व्यक्तियों का सत्यापन एवं निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान उनसे व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके वर्तमान कार्यों एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली जाती है। साथ ही उन्हें कानून का पालन करने, समाज की मुख्यधारा से जुड़ने तथा अपराध से दूर रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य केवल निगरानी रखना ही नहीं, बल्कि ऐसे व्यक्तियों का सामाजिक पुनर्वास सुनिश्चित करना भी है, ताकि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहकर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर सकें। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि जिला पुलिस अपराधियों पर सतत निगरानी बनाए हुए है तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
हिसार पुलिस अपराध मुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button