खोया सामान मिला वापस मुंबई पुलिस ने 440 लोगों को लौटाई करोड़ों की संपत्ति II
खोया सामान मिला वापस मुंबई पुलिस ने 440 लोगों को लौटाई करोड़ों की संपत्ति II


मुंबई – ( नेहाल हसन ) :- मुंबई पुलिस ने जनहित में एक सराहनीय मिसाल पेश की है। पुलिस ने चोरी, गुमशुदगी, धोखाधड़ी और साइबर अपराधों के शिकार हुए 440 लोगों को उनका कीमती सामान सम्मानपूर्वक वापस लौटाया है। बरामद संपत्ति की कुल कीमत 3 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है कार्यक्रम का विवरण यह ‘मुद्देमाल हस्तांतरण कार्यक्रम’ 20 जून को अंधेरी स्थित सेवन हिल्स हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। इस भव्य आयोजन में अंधेरी, एमआईडीसी (MIDC), मेघवाड़ी, जोगेश्वरी, साकीनाका और पवई पुलिस थानों के अंतर्गत जब्त किए गए सामान को उनके असली मालिकों को सौंपा गया। सफल नेतृत्व और निगरानी यह संपूर्ण अभियान मुंबई के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में संपन्न हुआ जिनमें शामिल हैं श्री देवेन भारती: पुलिस आयुक्त, बृहन्मुंबई डॉ. मनोज कुमार शर्मा: सह-पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. अभिनव देशमुख: अपर पुलिस आयुक्त (पश्चिम प्रादेशिक विभाग) इसके साथ ही, श्री दत्ता नलावडे (पुलिस उपायुक्त, परिमंडल-10), सहायक पुलिस आयुक्त श्री गजानन पवार और श्री प्रदीप मेराय सहित विभिन्न थानों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साकीनाका में सपान क्षीरसागर की कार्यशैली की चर्चा इस अभियान के बीच साकीनाका पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सपान क्षीरसागर की सक्रियता और कार्यकुशलता स्थानीय जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मैडम क्षीरसागर के आने के बाद से साकीनाका में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। अपराधी उनके नाम से खौफ खाते हैं जिससे क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा का माहौल बढ़ा है और वे बिना किसी डर के आवाजाही कर पा रही हैं। फरियादियों का कहना है कि पुलिस स्टेशन में आने वाले हर व्यक्ति की वे तत्काल सुनवाई करती हैं और हमेशा ड्यूटी पर सक्रिय रहती हैं। पुलिस-जनता के बीच बढ़ा विश्वास अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर शिकायतकर्ताओं की खुशी दोगुनी हो गई। उन्होंने मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन कर रही है इस पहल ने जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत किया है II #newstodayhry @newstodayhry



