Haryana
Trending

तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जनसेवा : भूपेश मेहता।।

तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जनसेवा : भूपेश मेहता।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी की ओर से निर्जला एकादशी के मौके पर शिव चौक पर ठंडे-मीठे पानी की छबील लगाकर राहगिरों की प्यास बुझाई गई। तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा ने बताया कि इस मौके पर भाजपा नेता भूपेश मेहता ने राहगिरों को शीतल जल पिलाकर छबील का शुभारंभ किया। इस मौके पर भूपेश मेहता ने कहा कि तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी समाजहित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जनसेवा ही है। महिलाओं के उत्थान के लिए सोसायटी ने जो प्रयास किए हैं, वो काबिलेतारीफ हैं। तृप्ता चिटकारा ने कहा कि निर्जला एकादशी के साथ-साथ गर्मी के अन्य दिनों में भी सोसायटी की ओर से ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई जाती है। गर्मी में आदमी तो अपने प्यास बुझा लेता है, लेकिन लोगों को अपने घरों और आसपास पशु और पक्षियों के लिए भी पीने के पानी का इंतजाम करना चाहिए। यह भी सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस मौके पर गुरदेव कौर, जसवीर सागू, वरिंद्र सागू, गुगर सागू, कमल, राजिंद्र, दर्शना सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button