सुबह के सन्नाटे में नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ दबिशथाना औढ़ा पुलिस, सीआईए, स्वैट टीम और डॉग स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप ll
सुबह के सन्नाटे में नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ दबिशथाना औढ़ा पुलिस, सीआईए, स्वैट टीम और डॉग स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप ll
डबवाली/सिरसा-(पंकज गोदारा ):- शुक्रवार सुबह सूरज निकलने के साथ ही गांव जंडवाला जाटान पुलिस टीमों के कदमों से गूंज उठा । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रबंधक थाना औढ़ा उप निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में थाना औढ़ा, सीआईए डबवाली, सीआईए कालांवाली, स्वैट टीम तथा डॉग स्क्वायड ने संयुक्त रूप से गांव में व्यापक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया । पुलिस ने रणनीति के तहत गांव के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए एक साथ सघन तलाशी अभियान शुरू किया, जिससे नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।
ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों, सुनसान इलाकों और संभावित ठिकानों की गहन तलाशी ली तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। पूरे अभियान के दौरान पुलिस की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डबवाली में नशा तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के आकस्मिक कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे । कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।
डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।




