Haryana
Trending

फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार।।

फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार।।

फरीदाबाद-(पूजा शर्मा ):-राजीव कॉलोनी में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 30 जून की रात विनायकपुर, जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी विपिन यादव किराये के मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान उसके सिर में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां 2 जुलाई की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में हत्या की धारा जोड़ दी।।

एसीपी अमन यादव ने बताया कि तकनीकी जांच और लगातार छापेमारी के बाद 3 जुलाई को आरोपी विजय 28 निवासी मैनपुरी और हाल निवासी इटावा, को जेसीबी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता महिला पिछले 7-8 साल से आरोपी के साथ रह रही थी, लेकिन पिछले 2-3 वर्षों से उसका संपर्क विपिन यादव से हो गया था। महिला ने आरोपी के साथ गांव लौटने से इनकार कर दिया और फरीदाबाद में ही रहने लगी। इससे नाराज होकर आरोपी ने 30 जून की रात देसी कट्टे से छत पर सो रहे विपिन के सिर में गोली मार दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा और दो कारतूस 6 हजार रुपये में खरीदे थे। हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

#haryana #newstodayhry

Related Articles

Back to top button