गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व एवं संत बाबा छोटा सिंह जी की 21वीं बरसी पर धार्मिक समागम, रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्तदान ll
गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व एवं संत बाबा छोटा सिंह जी की 21वीं बरसी पर धार्मिक समागम, रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्तदान ll
बड़ागुढ़ा/सिरसा-( गुरनैब दंदीवाल):-क्षेत्र के गांव साहुवाला प्रथम स्थित गुरुद्वारा गुरु तेगबहादुर साहिब पातशही नौंवी में प्रबंधक कमेटी एवं समूह नगर निवासियों के सहयोग से गुरु हरगोविंद साहिब के अवतार दिवस एवं संत बाबा छोटा सिंह जी की 21 वीं सालाना बरसी को समर्पित समागम दौरान धार्मिक दिवान सजाए जाए गएl
मुख्य सेवादार ग्रंथी बाबा कुलदीप सिंह ने बताया कि गत दिनों चल रहे लड़ी वार श्री अखंड पाठों के भोग 4 जुलाई, दिन शनिवार को सुबह पाए गए। भोग उपरांत उपस्थित समूह संगत लंगर ग्रहण किया तथा सुबह से शाम तक धार्मिक दिवान सजाए जाए गए। जिसमें कथावाचक भाई सिमरनजीत सिंह टोहाना वाले व बाबा गुरपाल सिंह 18 एफ वाले सहित सिंह साहिबान उपस्थित संगतों को गुरबाणी, कथा, कीर्तन सुनाकर निहाल किया।आए हुए सिंहसाहिबानों एवं गणमान्य लोगों को सिरोपे देकर उनका मानसम्मान किया गया। इस अवसर पर पंजाब से ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं द्वारा स्वेच्छा से 27 यूनिट रक्तदान किया जिन्हें प्रशंसा प्रत्र देकर सम्मानित किया गया। गुरूद्वारा साहिब में आयोजित गुरमति समागम दौरान हरियाणा पंजाब में से अनेक संत , महंत महापुरुष और इलाके की संगत, श्रद्धालुओं ने शिरकत कर धार्मिक समागम की शोभा बनाई । इस अवसर पर भाई अमृतपाल सिंह औढ़ा, बीकेई लखविंदर सिंह औलख, कुलदीप सिंह , प्रकाश सिंह प्रधान, लखविंद्र सिंह लीला, गुरप्रीत सिंह खालसा, गुरमेज सिंह सिरसा, प्रधान मैक्स साहुवाला प्रथम, अंग्रेज सिंह, जगदेव सिंह, सेवा सिंह भावदीन, काका लाधूवास, इकबाल सिंह खोखर, गुरमेल सिंह रतिया, कर्मजीत सिंह फतेहाबाद ,बाबा प्रीतम सिंह, बाबा गुरपाल सिंह चोरमार, बाबा जीत सिंह रघुआना, बाबा जसबिंदर सिंह बड़ागुढ़ा, भाई कुलदीप सिंह, भाई सुखविंदर सिंह खालसा, बाबा सुखपाल सिंह , बलकरण सिंह भंगू जीवन सिंह भंगू , गुरप्रीत सिंह , नछतर सिंह प्रधान आदि सहित आसपास गांवों में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
#haryana #newstodayhry




