सिरसा: बुर्जकर्मगढ़ में मक्की काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 2 युवक, दर्दनाक मौत ll
सिरसा: बुर्जकर्मगढ़ में मक्की काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 2 युवक, दर्दनाक मौत ll
बड़ागुढ़ा/सिरसा-( गुरनैब दंदीवाल):-हरियाणा के सिरसा जिले में रोड़ी गांव के दो युवकों की बुर्जकर्मगढ़ क्षेत्र में मक्की की फसल (चारा) ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादते समय (11,000) वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई l मृतक युवकों की पहचान (19) वर्षीय देवेंद्र सिंह और (19) वर्षीय दलजीत सिंह के रूप में हुई है, और दोनों अपने-अपने परिवारों के इकलौते बेटे थेl घटना से जुड़ी पूरी जानकारी:-
हादसे का समय और स्थान: यह घटना बुर्जकर्मगढ़ और संगर गांव के बीच स्थित एक खेत में हुई。 युवक मक्की का चारा मशीन से काटकर ट्रॉली में भर रहे थेl
कैसे हुआ हादसा: ट्रॉली पर चारा भरते समय अचानक एक युवक का संपर्क ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से हो गया。 उसे बचाने के चक्कर में दूसरा साथी भी करंट की चपेट में आ गया l
लापरवाही के आरोप: परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें काफी नीचे लटकी हुई थींl इसके अलावा, खेत मालिक व ठेकेदार पर बिजली की सप्लाई बंद होने का कहकर युवकों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया गया है l
ग्रामीणों में आक्रोश: हादसे के बाद रोड़ी गांव सहित पूरे इलाके में मातम छा गया हैl पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों व लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई (एफआईआर) करने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की हैl
परिजनों ने बताया कि बुर्जकर्मगढ़ में नागोकी के किसान के खेत में नागोकी के ही ठेकेदार ने करीब 4-5 एकड़ में मक्की चारा काटने का ठेका लिया हुआ था। ठेकेदार के कहने पर देवेंद्र सिंह और दलजीत सिंह साइलेज मेकर मशीन (चारा बनाने की मशीन) लेकर काम के लिए गए हुए थे।
यहाँ डाक्टरों ने चेक अप कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को डाक्टरों की टीम ने
सामान्य अस्पताल सिरसा में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए बाद में गमगीन माहौल में कस्बा रोड़ी के रामबाग में दोनों युवकों का अंतिम संस्कार नम: आंखों से किया गया।इस घटना के बाद पूरे गांव में मातृम छा गया। परिवार में दोनों युवकों के सहारे जीवनयापन करने वाले पीछे परिवारिक सदस्य गहरे सदमे में है।
#newstodayhry #haryana




