अलग-अलग कार्रवाई में महिला सहित दो तस्कर हेरोइन सहित गिरफ्तार, फरार सप्लायर भी पुलिस के शिकंजे में।।


डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के निर्देशन में डबवाली को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 05 जुलाई 2026 को डबवाली पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो नशा तस्करों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य कार्रवाई में नशीली दवाइयों की सप्लाई करने के मामले में फरार तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान गांव रिसालियाखेड़ा क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार युवक को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 06.190 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह को मौके पर काबू कर तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली । इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडी कालांवाली क्षेत्र में दबिश देकर एक महिला को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.670 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । महिला आरोपी के विरुद्ध थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। इसी दौरान चौकी चौटाला प्रभारी उप नि. कृष्ण कुमार की टीम ने नशीली दवाइयों की तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी हरचरण सिंह को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि 04 जुलाई 2026 को सीआईए स्टाफ डबवाली ने आरोपी छोटू राम को 40 प्रतिबंधित ट्रामाडोल गोलियां, 180 टेम्पेन्टाडोल गोलियां तथा 225 प्रेगाबालिन कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी एवं सप्लायर सुखपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था । इसी कड़ी में जांच को आगे बढ़ाते हुए चौकी चौटाला पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी हरचरण सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से इस नशा मुक्त समाज अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है । अगर आपके पास नशे के सेवन, तस्करी या अन्य नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी हो तो इसकी सूचना मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना, चौकी में सूचित करें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी ।। #Newstodayhry @Newstodayhry



