Haryana
Trending

नशे में इकलौते बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद।।

नशे में इकलौते बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद।।

फतेहाबाद-( सुनील कुमार ):- गांव भूथन कलां में शराब के नशे में अपने ही 17 वर्षीय इकलौते बेटे की हत्या करने वाले पिता सरजीत सिंह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। फैसले की जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी देवेन्द्र मित्तल ने बताया कि यह मामला 20 दिसंबर 2024 का है। मृतक परमजीत सिंह की मां रोशनी देवी की शिकायत पर थाना सदर फतेहाबाद में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, सरजीत सिंह शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर बेटे से विवाद होने पर लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से परमजीत की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर पोस्टमार्टम के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी की गई। प्रत्यक्षदर्शी गवाहों, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। शिकायतकर्ता रोशनी देवी ने पुलिस को बताया था कि घटना के समय वह अपनी विवाहित बेटी के ससुराल गई हुई थी। सूचना मिलने पर घर पहुंची तो पति ने शराब के नशे में बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली थी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button