Haryana
Trending

सीआईए मिल गेट की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, लग्जरी क्रेटा गाड़ी सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार।।

सीआईए मिल गेट की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, लग्जरी क्रेटा गाड़ी सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक, हिसार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की तस्करी एवं संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए मिल गेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब एवं एक क्रेटा कार सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। प्रभारी सीआईए मिल गेट निरीक्षक पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम के मुख्य सिपाही सुरेन्द्र कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ होटल शिव गार्डन के सामने, खरड़ रोड, गांव मय्यड़, हिसार क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक क्रेटा कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 78 बोतल रॉयल स्टैग, 78 बोतल रॉयल चैलेंज, 78 बोतल ऑल सीज़न, 18 बोतल मैजिक मोमेंट, 12 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड तथा 120 केन बडवाइज़र बीयर बरामद की गई। मौके पर टीम ने आरोपी रोहताश पुत्र छोटूराम, निवासी गांव पारता, तहसील टोहाना, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया तथा अवैध शराब से भरी क्रेटा कार को भी कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना सदर, हिसार में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे अवैध शराब की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति श्रृंखला, तस्करी नेटवर्क तथा इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस अधीक्षक, हिसार ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार केवल कानून का उल्लंघन ही नहीं, बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर अभियान जारी रहेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को भी कानून के अनुसार जब्त किया जाएगा तथा तस्करों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आमजन से अपील है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या तस्करी की किसी भी सूचना से पुलिस को तुरंत अवगत कराएं। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है-अवैध कारोबार करने वालों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है। कानून से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button