Haryana
Trending

थाना सिविल लाईन पुलिस का चोरों पर सख्त प्रहार, चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा, आरोपी चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार।।

थाना सिविल लाईन पुलिस का चोरों पर सख्त प्रहार, चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा, आरोपी चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार।।

हिसार-( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्वान्त जैन आईपीएस के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाईन पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी थाना सिविल लाइन पीएसआई कर्मजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 01 जुलाई 2026 को यशपाल पुत्र राम किशोर, निवासी संजय नगर, हिसार की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके घर के सामने खड़ी उसकी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले जाने पर थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी एवं गुप्त स्रोतों की सहायता से आरोपी रवि पुत्र रति राम, निवासी शीतला माता मंदिर के नजदीक, गंगवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर अन्य चोरी की वारदातों में उसकी संलिप्तता तथा चोरी की संपत्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके। पुलिस अधीक्षक, हिसार ने कहा कि जिले में चोरी, लूट एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जो भी व्यक्ति कानून हाथ में लेने या आमजन की मेहनत की कमाई पर डाका डालने का प्रयास करेगा, उसे सलाखों के पीछे पहुंचाना हिसार पुलिस की प्राथमिकता है। आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना हिसार पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है तथा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button