PUNJAB
Trending

जब स्कूल की चौखट से निकलकर थाना परिसर पहुंचे विद्यार्थी… सवालों के जवाबों ने बदल दी पुलिस की तस्वीर।।

जब स्कूल की चौखट से निकलकर थाना परिसर पहुंचे विद्यार्थी… सवालों के जवाबों ने बदल दी पुलिस की तस्वीर।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस की कार्यप्रणाली को किताबों से नहीं, बल्कि नजदीक से समझने के लिए आज नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मंडी डबवाली के विद्यार्थियों ने “पुलिस आपकी मित्र” अभियान के तहत महिला थाना डबवाली एवं थाना शहर डबवाली का शैक्षणिक भ्रमण किया। थाना परिसर में पहुंचते ही विद्यार्थियों की जिज्ञासाएं सवालों में बदलीं और पुलिस अधिकारियों के जवाबों ने उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सम्मान को और मजबूत किया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करवाने व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पुलिस आपकी मित्र अभियान संचालित किया जा रहा है । जिसके तहत आज महिला थाना डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक सुशीला देवी ने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला थाना में प्राप्त होने वाली शिकायतों तथा उनके समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने वाली संस्था नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद, पीड़ित एवं संकट में फंसे व्यक्ति की सहायता के लिए सदैव तत्पर एक भरोसेमंद मित्र भी है। नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, शिक्षा को जीवन का आधार बनाने व खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने और अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। नशे से संबंधित सूचना के लिए मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना-चौकी में सूचित करने संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 व www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पर देने के लिए जागरूक किया गया। यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। उन्होंने नाबालिगों से वाहन न चलाने की अपील की । महिला सुरक्षा के विषय में उप निरीक्षक सुशीला देवी ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा असुरक्षित स्थिति में चुप न रहें और बिना झिझक अपने परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस से सहायता लें। महिला सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 191, 181 तथा आपात स्थिति में 112 पर संपर्क किया जा सकता है । उन्होंने पुलिस की ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा की भी जानकारी दी, जिसके तहत डायल 112 पर सम्पर्क कर आपात स्थिति में यह सुविधा ली जा सकती है । जिसके तहत आपात स्थिति में महिला को डायल 112 टीम द्वारा उसके गंतव्य स्थान पर सुरक्षित पहुंचाया जाएगा । शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने महिला थाना एवं थाना शहर डबवाली की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और पुलिस अधिकारियों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए केवल एक शैक्षणिक यात्रा नहीं, बल्कि पुलिस के जनसेवा, संवेदनशीलता और सहयोगात्मक स्वरूप को समझने का एक प्रेरणादायक अनुभव रहा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button