PUNJAB
Trending

अवैध शराब तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का लगातार सख्त एक्शन जारी।।

अवैध शराब तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का लगातार सख्त एक्शन जारी।।

डबवाली-(पंकज गुदारा):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में लगातार उल्लेखनीय सफलताएं हासिल कर रही है । इसी क्रम में अवैध शराब तस्करों एवं खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औढ़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 बोतल अवैध देसी शराब सहित आरोपी डीसी सिंह को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रबंधक थाना औढ़ा उप नि. विजय सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव सालम खेड़ा क्षेत्र में गश्त के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू कर तलाशी ली । जो तलाशी के दौरान उक्त शख्स के पास मिले कट्टा प्लास्टिक को चेक किया गया तो उसमें से 13 बोतल अवैध शराब देसी मार्का माल्टा बरामद हुई । जिस संबंध में आरोपी डीसी सिंह के विरुद्ध थाना औढ़ा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button