PUNJAB
Trending

कालुआना में आपसी संघर्ष के मामले में चौकी गोरीवाला पुलिस की त्वरित कार्रवाई।।

कालुआना में आपसी संघर्ष के मामले में चौकी गोरीवाला पुलिस की त्वरित कार्रवाई।।

डबवाली-(पंकज गुदारा:- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चौकी गोरीवाला पुलिस ने गांव कालुआना में हुए आपसी संघर्ष के मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों द्वारा दी गई शिकायतों पर अलग-अलग अभियोग दर्ज कर निष्पक्ष अनुसंधान प्रारंभ किया तथा कार्रवाई करते हुए अब तक 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडे व अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जुलाई 2026 को गांव कालुआना में दो पक्षों के बीच विवाद होने के बाद मारपीट की घटना हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । सूचना मिलते ही चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम ने दोनों पक्षों के बयानों, चिकित्सकीय रिपोर्ट तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग अभियोग दर्ज कर निष्पक्ष जांच शुरू की। एक पक्ष की शिकायत में आरोप लगाया गया कि युवती के साथ अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर मारपीट की गई, जिसमें कई व्यक्तियों को चोटें आईं। बाद में देर रात्रि शिकायतकर्ता पक्ष के साथ पुनः मारपीट करने तथा मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ करने का आरोप भी लगाया गया। इस संबंध में थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई । जिस संबंध में तीन आरोपियों नरेंद्र, रणजीत व रजत को गिरफ्तार किया गया है । दूसरे पक्ष की शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ व्यक्तियों ने करियाना दुकान के बाहर हमला कर शिकायतकर्ता एवं उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। इस संबंध में थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज किया गया। जिस संबंध में तीन आरोपियों राजेन्दर कुमार, रवि व विकास को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है तथा घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर गहनता से जांच जारी है। डबवाली पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी विवाद का समाधान हिंसा नहीं, बल्कि कानून के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए। डबवाली पुलिस प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं साक्ष्य आधारित कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button