Haryana
Trending

सिरसा में फर्जी किन्नर पकड़ाए, असली किन्नर समाज ने पुलिस को दी चेतावनी ||

सिरसा में फर्जी किन्नर पकड़ाए, असली किन्नर समाज ने पुलिस को दी चेतावनी ||

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की आड़ में बधाई मांगकर लोगों से ठगी करने वाले फर्जी किन्नरों के खिलाफ सिरसा की असली किन्नर बिरादरी ने सख्त रुख अपनाया है। शहर के बेगू रोड इलाके में सिरसा किन्नर समाज की प्रधान संजू महंत की अगुवाई में स्थानीय किन्नरों ने रंगे हाथों बधाई मांग रहे दो नकली किन्नरों को काबू किया। इस दौरान दोनों फर्जी किन्नरों ने मौके से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन सतर्क किन्नरों ने उन्हें दबोच लिया।किन्नर समाज की प्रधान संजू महंत ने अपना आक्रोश व्यक्त किया और आरोपियों को खरी-खरी सुनाई।संजू महंत ने कहा कि बाहर से आने वाले पुरुष सलवार-सूट पहनकर, गलत भेष बदलकर और किन्नरों का ढोंग रचाकर लोगों को डरा-धमकाकर वसूली करते हैं। वे न केवल समाज की आड़ में आम जनता से अवैध धन ऐंठ रहे हैं, बल्कि अपनी अभद्र हरकतों से असली किन्नर समाज की छवि को भी धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ये फर्जी किन्नर किसी वारदात या चोरी को अंजाम देते हैं, तो बदनामी सदियों से चले आ रहे असली किन्नर डेरे की होती है।प्रधान संजू महंत ने जिला पुलिस प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सिरसा शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से घूम रहे ऐसे फर्जी किन्नरों पर तुरंत नकेल कसी जाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने इन ढोंगियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की और बधाई मांगने पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया, तो किन्नर समाज सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button