आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डबवाली पुलिस अलर्ट मोड पर, एसपी जसलीन कौर ने जांची सुरक्षा व्यवस्था।।
आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डबवाली पुलिस अलर्ट मोड पर, एसपी जसलीन कौर ने जांची सुरक्षा व्यवस्था।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर, आईपीएस ने बीती शाम क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों की चेकिंग कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी जसलीन कौर ने नाका चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा पुलिस कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए । उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए । एसपी जसलीन कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित गश्त एवं नाकाबंदी को प्रभावी बनाया जाए तथा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न करवाना डबवाली पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए डबवाली पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं । उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या अपने नजदीकी थाना,चौकी में दें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। डबवाली पुलिस स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान जारी रहेगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry




