खोए मोबाइल लौटाकर डबवाली पुलिस ने फिर जीता आमजन का विश्वास।।
खोए मोबाइल लौटाकर डबवाली पुलिस ने फिर जीता आमजन का विश्वास।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- खोई हुई चीज मिलना किसी के लिए बड़ी राहत और खुशी का पल होता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए डबवाली पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर सेल डबवाली ने बीते माह में 13 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं । जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके असल मालिकों को सौंपा गया । पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल डबवाली प्रभारी एएसआई सुरेंद्र कुमार की टीम ने तकनीकी संसाधनों और कार्यकुशलता से सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से बीते चार माह में लाखों रुपये कीमत के कुल 66 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असल मालिकों को सौंपे हैं ।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल द्वारा तकनीकी माध्यम से मोबाइलों को किया गया। इसी कार्रवाई के तहत विभिन्न स्थानों से 13 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए । आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने डबवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया। मोबाइल फोन आज प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण जरूरत बन चुका है और इसमें निजी जानकारी के साथ-साथ कई जरूरी दस्तावेज व संपर्क भी सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर बिना देरी किए पुलिस थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाएं । समय पर सूचना मिलने से मोबाइल को ट्रैक कर बरामद करने की संभावना बढ़ जाती है। चार माह में 66 गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी डबवाली पुलिस की तकनीकी दक्षता के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का निवारण करने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




