PUNJAB
Trending

चौकी चौटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई।।

चौकी चौटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए डबवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में चौकी चौटाला पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में करीब 08 माह से फरार चल रहे तीसरे आरोपी सलमान खान को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 09.12.2025 को नशा तस्करी के संबंध में मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर चौकी चौटाला पुलिस टीम द्वारा साबुआना रोड चौटाला पर नाकाबंदी की गई थी । इसी दौरान एक सफेद रंग की कार ने पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करने पर पुलिस की सरकारी गाड़ी को सीधी टक्कर मारने का प्रयास किया । जो पुलिस टीम ने उक्त कार का पीछा करते हुए राजस्थान से कार सवार आरोपी जगदीश को मौके पर ही काबू कर लिया, जबकि अन्य आरोपी अहमद नवाज उर्फ चिड़िया मौके से फरार हो गया था। जिस संबंध में थाना सदर डबवाली में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो मामले में मौके से गिरफ्तार आरोपी जगदीश को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। मामले में पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 13 दिसम्बर को मौके से फरार आरोपी अहमद नवाज उर्फ चिड़िया को राजस्थान से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । जो मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए प्रभारी चौकी चौटाला उप नि. कृष्ण कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण जानकारी, तकनीकी दक्षता व कार्यकुशलता का परिचय देते हुए 08 माह से फरार चल रहे तीसरे आरोपी सलमान खान को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । मामले की जांच जारी है तथा अन्य तथ्यों एवं आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button