Haryana
Trending

अरनियांवाली स्कूल में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम व जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी ll

अरनियांवाली स्कूल में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम व जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिला बाल कल्याण समिति की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अरनियावाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के चेयरमैन डॉ. मदन लाल, सदस्य अधिवक्ता भावना शर्मा एवं सदस्य निधि मेहता ने बच्चों, अध्यापकों तथा ग्रामीणों को पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह की रोकथाम तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी होना जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण या बाल विवाह की स्थिति में समय रहते उचित कदम उठाया जा सके। बच्चों ने भी जागरूक होते हुए अपने गांव तथा आसपास के क्षेत्र में होने वाले बाल विवाह की सूचना देने और इसकी रोकथाम में सक्रिय सहयोग करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने स्पांसरशिप योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को विभिन्न प्रकार की सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने पात्र बच्चों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। समिति सदस्यों ने बच्चों, अध्यापकों और ग्रामीण सदस्यों से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए सामूहिक रूप से जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।@newstoday #newstodayhry

Related Articles

Back to top button