Haryana
Trending

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण ll

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के टैगोर भवन के सेमिनार हाल में चार्ज अधिकारियों, जनगणना क्लर्कों तथा तकनीकी सहायकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना के जिला समन्वयक हिमांशु ने  दूसरे चरण की विभिन्न प्रक्रियाओं, कार्यप्रणाली और तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना के दूसरे चरण के लिए हाउस-लिस्टिंग ब्लॉकों  से जनसंख्या गणना के लिए गणना खंड तैयार किए जाने हैं। इसके साथ ही संक्षिप्त परिवार सूची को तैयार करने की प्रक्रिया भी पूरी की जानी है। इन कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सही एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रशिक्षण में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई।जिला समन्वयक हिमांशु ने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के साथ-साथ तकनीकी कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में आंकड़ों की शुद्धता, कार्य की गुणवत्ता और आपसी समन्वय का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 का कार्य महत्वपूर्ण एवं व्यापक स्तर का कार्य है। इसके प्रत्येक चरण को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को गंभीरता से समझने और आगामी कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चार्ज अधिकारियों, जनगणना क्लर्कों एवं तकनीकी सहायकों के बीच बेहतर तालमेल से दूसरे चरण की तैयारियों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना-2027 के कार्य को पूरी जिम्मेदारी और सटीकता के साथ पूरा करने का आह्वान किया।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button