काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों पर हिसार पुलिस की सख्ती ll
काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वालों पर हिसार पुलिस की सख्ती ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजगढ़ रोड पर नाका लगाकर चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगे दो डंपरों के चालान किए गए।पुलिस टीम द्वारा नाके पर वाहनों की जांच के दौरान दोनों डंपरों के शीशों पर नियमों के विपरीत काली फिल्म लगी हुई पाई गई। यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों के मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत चालान किए। काली फिल्म से दृश्यता प्रभावित, सुरक्षा को खतरा-पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि वाहनों के शीशों पर नियमों के विरुद्ध काली फिल्म लगाने से वाहन के अंदर की गतिविधियां दिखाई नहीं देतीं और कई परिस्थितियों में यह सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकती है। इसलिए ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वाहनों के शीशों पर निर्धारित मानकों के विपरीत काली फिल्म का प्रयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें।
हिसार पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की चेकिंग और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हिसार पुलिस का संदेश —“सड़क पर नियम जरूरी हैं, नियमों से समझौता नहीं।”@newstodayhry #newstodayhry




