मोबाइल में ये ऐप नहीं तो साइबर ठग बना सकते हैं शिकार II
मोबाइल में ये ऐप नहीं तो साइबर ठग बना सकते हैं शिकार II

हिसार-(अमित कुमार):- बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘अभेद’ (Abhedya) ऐप डाउनलोड कर साइबर सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाएं। यह मोबाइल ऐप नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने में उपयोगी साबित हो रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि:-
आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में केवल सतर्क रहना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि साइबर सुरक्षा से जुड़े विश्वसनीय डिजिटल संसाधनों का उपयोग भी बेहद आवश्यक है। ‘अभेद’ ऐप नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, जागरूकता सामग्री, सुरक्षा संबंधी सुझाव तथा ऑनलाइन खतरों से बचाव के उपाय एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है। #newstodayhry @newstodayhry
उन्होंने बताया कि जिले के नागरिक अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ‘अभेद’ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.iamcod3x.abhedya
पुलिस अधीक्षक ने सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वयं इस ऐप का उपयोग करें तथा अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें, ताकि साइबर अपराधों के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा की जा सके।
हिसार पुलिस की अपील:-
• अपने मोबाइल में ‘अभेद’ ऐप डाउनलोड करें।
• साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं।
• अपने परिवार एवं परिचितों को भी साइबर जागरूकता के लिए प्रेरित करें।
• किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें तथा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि “साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतर्कता और जागरूकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। जागरूक बनें, सुरक्षित रहें और ‘अभेद’ ऐप के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा की इस मुहिम में हिसार पुलिस का सहयोग करें।” #newstodayhry @newstodayhry




