पौधारोपण कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन ll
पौधारोपण कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट, रजिस्ट्रेशन नंबर 2116, द्वारा चत्तरगढ़ पट्टी स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों एवं आमजन के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण किया गया तथा वृद्धजनों के साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद लिया गया। वृद्धाश्रम के संचालक अशोक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के लंबे कार्यकाल में निरंतर देश और समाज की सेवा को प्राथमिकता दी है। उनका जीवन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को पौधारोपण और जरूरतमंदों की सेवा के साथ मनाना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। इस अवसर पर बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक महीने तक सेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। इस दौरान गरीब, जरूरतमंद, बुजुर्ग एवं वंचित लोगों के हित में अनेक कार्य किए जाएंगे, जो एक सराहनीय पहल है। रविंद्र सैनी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के राशन कार्ड बनवाने, पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा बुजुर्गों की पेंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी सुविधाओं से वंचित लोगों की सहायता करने जैसे कार्य किए जाना प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सार्थक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गरीब, बुजुर्ग और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना ही किसी भी शुभ अवसर को सार्थक बनाने का सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। इस अवसर पर सुल्तान सिंह सैनी, गोविंद गौतम, सुमित, आशीष, सुरेंद्र, रणजीत, राधेश्याम पंवार, चंद्रमोहन, विनोद, सतवीर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry




