Haryana
Trending

नशे की लत ने बनाया चोर? बाइक चोरी में 2 आरोपी गिरफ्तार II

नशे की लत ने बनाया चोर? बाइक चोरी में 2 आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसते हुए बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कार्रवाई करते हुए दो युवक को चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया है। एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एबीटी स्टाफ सिरसा की एक टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले की जानकारी देते हुए एबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि वार्ड़ नंबर 13 ऐलनाबाद निवासी विनोद कुमार पुत्र शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 9 सितंबर 2026 की रात्रि को अपना बाइक घर के बाहर खड़ा कर घर के अंदर चला गया था। सुबह देखा तो कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया था। #newstodayhry @newstodayhry

पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर- थाना ऐलनाबाद में बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करेत हुई एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस की टीम ने आरोपी जनक राज उर्फ जनकु पुत्र अमरचंद निवासी वार्ड़ नंबर 6 ऐलनाबाद व प्रदीप उर्फ सुनील कुमार पुत्र हंसराज निवासी पीलीबंगा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को वार्ड़ नंबर 6 ऐलनाबाद क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ऐलनाबाद क्षेत्र से चोरी की तीन अन्य वारदातें करनी भी कबूल की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक नशा करने के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। एबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button