कालांवाली पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा।।
कालांवाली पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में लगातार उल्लेखनीय सफलताएं हासिल कर रही है। इसी क्रम में अवैध शराब तस्करों एवं खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कालांवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब बरामदगी मामले में करीब तीन माह से फरार चल रहे आरोपियों जगजीत सिंह व गुरप्रेम सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 30.06.2026 को थाना कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त पड़ताल अपराध के दौरान गांव दादू से एक कार को बरामद किया गया । जो कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार से 192 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई और कार में कोई व्यक्ति मौका पर नहीं मिला । जिस संबंध में कार व अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जो मामले की गहन जांच करते हुए थाना कालांवाली पुलिस टीम ने मौजूद साक्ष्यों के आधार पर अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




