Haryana
Trending

114 किलो गांजा मामले में मुख्य सप्लायर कुलवीर गिरफ्तार।।

114 किलो गांजा मामले में मुख्य सप्लायर कुलवीर गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 114 किलो 910 ग्राम गांजा बरामदगी के मामले में सीआईए मिल गेट ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलवीर पुत्र बलवान निवासी जिला जींद के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि सीआईए मिल गेट की टीम द्वारा एयरपोर्ट चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक जीप को रोककर उसकी तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान जीप की डिग्गी से 21 पैकेटों में कुल 114 किलो 910 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त जीप को भी कब्जे में लिया था। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए सीआईए मिल गेट की टीम ने गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर कुलवीर पुत्र बलवान निवासी जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गांजे की खेप के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों, गांजे की सप्लाई किए जाने वाले स्थानों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का प्रयास है कि इस नेटवर्क से जुड़े सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

नशा तस्करों को एसपी हिसार का स्पष्ट संदेश

एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए हिसार में कोई जगह नहीं है। नशे की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर से लेकर नेटवर्क में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को चिन्हित कर उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के साथ-साथ पुलिस द्वारा तस्करों के नेटवर्क पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सीआईए मिल गेट टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए नशा तस्करी के खिलाफ इसी प्रकार प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।। #Newstodayrhy @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button