Haryana
Trending

गणपति बप्पा मोरया-अगले बरस तू जल्दी आना…के जयकारों के साथ किया विसर्जन ll

गणपति बप्पा मोरया-अगले बरस तू जल्दी आना...के जयकारों के साथ किया विसर्जन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) श्री बालाजी पैदल यात्रा परिवार संघ की तरफ से श्याम प्रेमी सतीश अरोड़ा की अध्यक्षता में धूमधाम से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया। इस दौरान पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना… के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा को विदाई दी। श्याम प्रेमी सतीश अरोड़ा ने बताया कि विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को फूलों से सजाया और विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की। इसके बाद श्रद्धालु गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान गणेश के जयकारे लगाए और एक-दूसरे गुलाल लगाते हुए गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। गणपति विसर्जन के दौरान महिलाओं, बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सतीश अरोड़ा ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी पूजा-अर्चना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने अगले वर्ष गणपति उत्सव को और अधिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया। विसर्जन के साथ ही गणेश उत्सव का समापन हुआ। विर्सजन के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर वरुण वधवा, दीपक नागपाल, रवि फुटेला, बल्लू, राजेश मित्तल, अवी अरोड़ा, राकेश बंसल, धर्मपाल, शमी नारंग, टोनी, कयान फुटेला, युवान फुटेला सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button