मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम ll
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा द्वारा जारी निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 26 व 27 सितंबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सभी संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाता सूची से संबंधित कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम दर्ज करने, मतदाता सूची में शुद्धिकरण तथा अपात्र अथवा मृत मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। विशेष अभियान के तहत शनिवार को निर्वाचन कानूनगो देवेंद्र सिंह, विशेष गहन पुनरीक्षण 44-रानियां के नोडल अधिकारी नरेंद्र सिंह तथा मेनपाल ने भंभूर, चकराइयां और ओटू क्षेत्र के सभी 8 बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बूथों पर उपस्थित संबंधित बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों और फॉर्म भरने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने बीएलओ को निर्देश दिए कि विशेष अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों एवं दावों का नियमानुसार सत्यापन करते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार पूरा किया जाए। @newstodayhry #newstodayhry




