Haryana
Trending

PO स्टाफ की कार्रवाई: बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार।।

PO स्टाफ की कार्रवाई: बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पी.ओ. स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बेल जंपर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पी.ओ. स्टाफ की टीम ने आरोपी विपिन कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी चिन्दर, जिला फतेहाबाद को उसके गांव चिन्दर से गिरफ्तार किया। आरोपी FIR No. 96/2018, धारा 379 IPC, थाना सदर हिसार के मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसे बेल जंपर घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए थाना आजाद नगर हिसार के हवाले किया गया है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि अदालत से जमानत प्राप्त करने के बाद फरार रहने वाले तथा कानून की नजर में वांछित आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button