#haryanagorvmentsirsa
Trending

“बाल यौन शोषण के खिलाफ उठी आवाज, बच्चों ने लिया सुरक्षा का संकल्प”||

“बाल यौन शोषण के खिलाफ उठी आवाज, बच्चों ने लिया सुरक्षा का संकल्प”||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) बच्चे फूल की तरह होते है जिसे खिलने के लिए सुरक्षित बगीचा चाहिए उसी प्रकार बच्चों को सुरक्षित वातावरण चाहिए ताकि उनका भविष्य अंधकारमय न बने। क्योंकि एक सुरक्षित बच्चा ही एक मजबूत भारत बना सकता है तथा जब बच्चे सुरक्षित होगे तो देश सुरक्षित होगा। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय थेहड़ मौहल्ले में बाल योन शोषण रोकथाम विश्व दिवस के अवसर पर बेटियों को उपहार देते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते है लेकिन आज देश में बच्चों के साथ बाल यौन शोषण जैसे घिनौने अपराध हो रहे हैं जबकि बच्चें मासूम होते है। उन्हें सही-गलत का पता नहीं होता और इसी का कुछ लोग फायदा उठाते है।श्री साहुवाला ने कहा कि बच्चों को इस अपराध से बचाने और पीड़ित बच्चों की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 18 नवंबर को बाल यौन शोषण, दुव्र्यवहार और हिंसा रोकथाम तथा पीड़ितों के उपचार हेतु विश्व दिवस घोषित किया। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि बच्चों की सुरक्षा हमारी सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाल यौन शोषण का मतलब किसी बच्चे के साथ उसकी इच्छा के बिना, उसे डरा-धमकाकर या लालच देकर गलत शारीरिक व्यवहार करना जोकि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भी हो सकता है और किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति द्वारा भी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मामलों में अपराधी कोई अनजान नहीं होता बल्कि रिश्तेदार, पड़ोसी, जानकार या कोई करीबी ही होता है। इसलिए बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताना बहुत जरूरी होता है।श्री साहुवाला ने कहा कि भारत में बच्चों की सुरक्षा के लिए बहुत मजबूत कानून है जिसका नाम है- पीओसीएसओ एक्ट 2012 जिसके अनुसार 18 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ यौन अपराध करना बहुत गंभीर अपराध है जिसके दोषी को उम्रकैद तक की सजा और फांसी तक का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों से दोस्त की तरह बात करनी चाहिए और अध्यापकों को स्कूल में गुड टच – बैड टच के बारे में बताना चाहिए तथा समाज को भी चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को याद रखना चाहिए कि मेरा शरीर मेरा है और कोई बिना मेरी मर्जी के मुझे छू नहीं सकता तथा अगर कोई गलत करता है, तो मुझे तुरन्त मम्मी-पापा या टीचर को बताना है। उन्होंने कहा कि हम सब को प्रण लेना चाहिए कि हम बच्चों की सुरक्षा करेंगे तथा किसी भी बच्चे के साथ गलत नहीं होने देंगे। हम चुप नहीं रहेंगे, आवाज उठाएंगे।इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों ने ध्यानपूर्वक सारी बात सुनी और उन्होंने संकल्प लिया कि हम हमारे साथ ऐसा कोई गलत नहीं होने देंगे। अंत में सभी मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने सभी बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। #newstodayhry

Related Articles

Back to top button