बर्बरीक से बाबा श्याम बनने की पूरी कहानी, जानिए रहस्य! ||
बर्बरीक से बाबा श्याम बनने की पूरी कहानी, जानिए रहस्य! ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) श्री श्याम बाबा केवल एक आराध्य देव ही नहीं, बल्कि करोड़ों भक्तों की आस्था और विश्वास का प्रतीक हैं जिनके नाम लेने मात्र से भक्तों के मन में शांति और सकारात्मकता का भाव जागृत होता है तथा हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। ये शब्द लायंस क्लब सिरसा के अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय श्याम मंदिर में खाटू नरेश के जन्मोत्सव पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा उनका जीवन हमें त्याग, समर्पण, दया, प्रेम और निःस्वार्थ सेवा की शिक्षा देता है और हमें हमेशा दूसरों की सहायता करनी चाहिए, अहंकार से दूर रहना चाहिए तथा जीवन में सच्चाई और ईमानदारी का मार्ग अपनाना चाहिए। श्री साहुवाला ने कहा कि श्री श्याम बाबा को हारे हुए लोगों का सहारा माना जाता है और ऐसा विश्वास है कि जो भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से बाबा को याद करता है, बाबा उसकी परेशानियों में उसे हिम्मत और विश्वास प्रदान करते हैं एवं बाबा का प्रसिद्ध जयकारा हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, भक्तों के मन में नई आशा और उत्साह भर देता है। उन्होंने कहा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री श्याम बाबा का वास्तविक नाम बर्बरीक था तथा वे महाभारत के महान योद्धा और वीर घटोत्कच के पुत्र थे। उन्होंने कहा बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान कर दिया था तथा उनकी इस महान भक्ति और त्याग से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें कलियुग में श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान दिया। श्री साहुवाला ने कहा बाबा श्याम का जन्मोत्सव हमें यह याद दिलाता है कि अगर हमारे अंदर सच्ची भक्ति, सच्चा विश्वास और बलिदान की भावना है , तो भगवान हमारी हर मनोकामना पूरी करेंगे। #newstodayhry
उन्होंने कहा आज इस पावन दिन पर हम सबको प्रण लेना चाहिए कि हम भी बर्बरीक की तरह सच्चे, वीर और दयालु बनेंगे और हारे हुए लोगों का सहारा बनेंगे। श्री साहुवाला प्राचीन श्री श्याम मंदिर , श्याम मंदिर तथा श्याम बगीची धाम गए जहां पर श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया और उन्हें श्याम बगीची के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने पटका पहनाकर सम्मानित किया




