#haryanagorvment
Trending

पुलिस से नहीं बच पाई! भगोड़ी महिला आखिरकार काबूII

पुलिस से नहीं बच पाई! भगोड़ी महिला आखिरकार काबूII

हिसार -(अमित कुमार ):– हिसार पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से भगोड़े घोषित किए गए अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन, हिसार की चौकी PLA पुलिस टीम ने एक भगोड़ी महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी PLA सहायक उप निरीक्षक अनूप ने बताया कि थाना सिविल लाइन में दर्ज अभियोग की धारा 209 बीएनएस के तहत वांछित एवं माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित की गई आरोपिया सोना पत्नी लीलू राम निवासी गांव खयोवाली, थाना ओढ़ां डबवाली को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना व तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसके गांव से काबू किया है। गिरफ्तार की गई आरोपिया को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हिसार पुलिस का भगोड़े अपराधियों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button