सिरसा में भारतीय भाषा उत्सव 2025: भाषा वृक्ष और भाषा धरोहर प्रतियोगिताओं में छात्र हुए सम्मानित II
सिरसा में भारतीय भाषा उत्सव 2025: भाषा वृक्ष और भाषा धरोहर प्रतियोगिताओं में छात्र हुए सम्मानित II


राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में मनाया भारतीय भाषा उत्सव:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में भारतीय भाषा उत्सव 2025 मनाया गया। कार्यक्रम की थीम थी, अनेक भाषा-एक भाव और एक भारत श्रेष्ठ भारत। इस उत्सव का शुभारंभ विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य चमन भारतीय शिक्षाविद ने विधिवत रूप से किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, परंपरा, रीति रिवाज रिवायत, पुरातन और प्राचीन है, भारत एक ऐसा देश है, जो सभी भाषाओं का मान सम्मान और आदर करता है और भारत ही एक ऐसा देश है, जो भाषा को मां का स्थान भी देता है। भाषाओं में संवेदना है, मर्म है सुकून है और अस्मिता की पहचान है। भाषा देश की धडक़न होती है, हमें सभी भाषाओं का मान-सम्मान करना चाहिए और अपनी शब्दावली को भी बढ़ाते रहना चाहिए। भाषाओं को जब हम पढ़ते हैं, इसमें संवेदना, स्पंदन और जहां खुशियां जाहिर होती है, वहीं ज्ञान भी प्राप्त होता है। आज के कार्यक्रम की थीम अनेक भाषा एक भाव, एक भारत श्रेष्ठ भारत थी, भाषा वृक्ष और भाषा धरोहर भित्ति प्रतियोगिताएं कराई गई, जिसमें भाषा धरोहर भित्ति प्रतियोगिता में प्रथम हिंदी भाषा नाइंथ कक्षा की छात्रा दीक्षा, गुड्डी, पलक, द्वितीय स्थान पंजाबी भाषा ने प्राप्त किया। सिमरन, दीक्षा, मनप्रीत कक्षा नाइंथ और तृतीय स्थान अंग्रेजी भाषा ने प्राप्त किया। इसमें आदित्य, हर्ष, अभय कक्षा नाइंथ, इसी प्रकार भाषा वृक्ष प्रतियोगिता में प्रथम आरजू कक्षा 12वीं, द्वितीय महक प्रीत कक्षा 12वीं और तृतीय स्थान 12वीं सचनूर ने प्राप्त किया। आज के इस भारतीय भाषा उत्सव की नोडल अधिकारी सुनीता हिंदी प्रवक्ता थी और इनका सहयोग ममता अंग्रेजी प्रवक्ता, अलका पंजाबी प्रवक्ता और राजकुमार हिंदी प्रवक्ता देवेंद्र कुमार अंग्रेजी प्रवक्ता, जयकरण इतिहास प्रवक्ता, रीतेंद्र पांडे गणित प्रवक्ता ने सहयोग किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां रंगीन चौक से उकेरी। इस कार्यक्रम में पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, भूपेंद्र और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



