नगर के चौधरी देवीलाल पार्क के पास स्थित रानियां शहर के वी एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने गुरुवार को’पेरेंट्स डे’ के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर के चौधरी देवीलाल पार्क के पास स्थित रानियां शहर के वी एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने गुरुवार को'पेरेंट्स डे' के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रानियां- (अमन बंसल):-पेरेंट्स डे’ के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने जमकर धमाल किया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल की प्रिंसिपल सतवंत कौर थिंद, सीईओ स्वर्ण सिंह थिंद, जोबन्दीप सिंह थिंद, सुमीत कौर थिंद ने मां सरस्वती के आगे जोत प्रज्वित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच का संचालन स्कूल की अध्यापिका व समाजसेवी गुरप्रीत कौर व रवि कुमार सर ने मोर्चा संभाला ।बच्चों ने अलग-अलग गीतों पर प्रस्तुतियां देकर सभी मुख्य अतिथि वह आए हुए पेरेंट्स का मन मोह रोमांचित कर दिया।
सर्वप्रथम छोटे बच्चों ने ‘तू कितनी सुंदर है मां’ गीत पर दिल छू जाने वाली प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। इसके बाद पंजाबी गीत ‘लव यू तेरे नाल बेबे मेरिये’ पर खुशप्रीत कौर, जसप्रीत कौर और खुशमीत कौर द्वारा प्रस्तुति देने पर सबकी आंखें भर आईं। इस पेरेंट्स डे कार्यक्रम में पार्टिसिपेट किए हुए बच्चों ने रंगीलो मारो ढोल रे, हर किसी को नही मिलता प्यार ज़िंदगी मे, भीगी भीगी राते याद से, सुंदर मंगवा दे,घूमर घूमर रे, गोरी नाच रे, व अन्य संगीतो में डांस कर अछी कला पेश की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में हिमानी, काव्या, नव्या, जानवी,व फर्स्ट से लेकर बाहरवी तक विद्यार्थियों ने भाग लिया इस अवसर पर स्कूल के सीईओ स्वर्ण सिंह थिंद व स्कूल की प्राचार्य सतवंत कौर थिंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मां’ सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि एक पूरा संसार है। मां द्वारा अपने बच्चों पर किए गए उपकारों की व्याख्या करना असंभव है। हमें अपने माता-पिता के उपकारों को कभी नहीं भूलना चाहिए।
इस अवसर पर स्स्कूल के एमडी. डॉक्टर जोबन्दीप सिंह थिंद ने कहा कि मां ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना है। हमें अपने माता-पिता की इज्ज़त करनी चाहिए, उनकी सेवा करनी चाहिए। स्कूल की वाईस प्रिंसिपल सुमीत कौर थिंद ने भी अपने संबोधन में कहा कि माँ तो माँ है माँ के बिना जीवन की शुरुआत नहीं हो सकती तो उसके बिना जीवन चलाना भी संभव नहीं मां के संरक्षण में बच्चे सही दिशा में आगे बढ़ते हैं और सफल होते हैं व सभी को ‘पेरेंट्स डे’ की ढेरों शुभकामनाएं दीं।आज ‘पेरेंट्स डे’ के इस शुभ अवसर पर छोटे बच्चों ने स्कूल में पौधे भी लगाए और सभी को ‘पेरेंट्स मदर्स डे’ बोलकर अपनी खुशी जताई। पैरंट्स डे में डांस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को स्कूल प्रबंधन कमेटी ने बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पैरंट्स डे में विद्यार्थियों के माता-पिता को गेम्स खिलाई गई जिसमें विनर आए माता-पिता को स्कूल की तरफ से समिति चिन्ह देखकर भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर स्कूल के स्वर्ण सिंह थिंद, प्रिंसिपल सतवंत कौर थिंद, जेडी सिंह थिंद, सुमीत कौर थिंद, रेखा शर्मा, गुरप्रीत कौर, मनु बाँसल, रवि कुमार, विशु मेहता,किरण शर्मा,सुरेंदर कुमार,परमजीत आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।। #Newstdayhry @Newstodayhry

