गौभक्त लक्षमण देमिवाल ने गौशाला को एक लाख रुपये का दान दिया।।
गौभक्त लक्षमण देमिवाल ने गौशाला को एक लाख रुपये का दान दिया।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग):-सिरसा जिला के खंड ओड़ा के गांव नुहियांवाली निवासी महान दानी एवं गौभक्त लछमण देमीवाल ने एक बार फिर समाज के सामने सेवा और दान की मिसाल पेश की है। उन्होंने गौशाला कमेटी को 1 लाख वार्षिक दान देकर बड़ा पुण्य का कार्य किया। कुछ दिन पूर्व ही उनकी धर्मपत्नी विद्या देवी का निधन हुआ था, लेकिन परिवार आज भी उसी सेवा भाव और गौभक्ति के मार्ग पर चल रहा है। दोनों पति-पत्नी जीवन भर गौसेवा, दान-पुण्य और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहे। उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन 3 कनाल 5 मरले गौशाला में दान कर दी तथा हर वर्ष गौशाला में उदार सहयोग दे रहे हैं। ऐसे दानवीर और गौसेवक समाज के लिए प्रेरणा हैं। गौशाला कमेटी ने कहा कि गौ माता परिवार पर सदैव कृपा बनाए रखें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस अवसर पर उनके पुत्र सीता राम, मास्टर विनोद देमीवाल, गौशाला के कार्यवाहक प्रधान देवीलाल नेहरा, उपप्रधान कृष्ण कुकणा, सचिव सुभाष बिजारणियां, कोषाध्यक्ष औम प्रकाश गोदारा, मास्टर मदन जोशी सहित कमेटी सदस्य औम प्रकाश सुमरा, ख्याली ठेकेदार, कुलदीप गढवाल, सुभाष सुमरा सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहें।। #Newstodayhry @Newstodayhry


