भारत का अधिकतर हिस्सा गांव में बसता हैं।।
भारत का अधिकतर हिस्सा गांव में बसता हैं।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-भारत का अधिकतर हिस्सा गांव में बसता हैं और जब तक आखिरी व्यक्ति तक मदद नहीं पहुंचती तब तक आजादी अधूरी हैं इसलिए निस्वार्थ भाव से दूसरों के कल्याण के लिए हमें समाज-सेवा करनी चाहिए तभी हम तनाव से मुक्त हो सकते हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बीए. द्वितीय वर्ष समाज-सेवा के छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मानव सामाजिक प्राणी हैं तथा एक-दूसरें की मदद किए बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ सकता। श्री साहुवाला ने कहा कि श्री मद्भागवत गीता में भी भगवान श्री कृष्ण ने निष्काम कर्म की बात कही हैं जिसमें बदले की उम्मीद के बिना किया गया काम मन को जो सुकून, शांति एवं आनन्द देता हैं वह किसी भी दौलत से नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि समाज सेवा कोई भी व्यक्ति कर सकता हैं क्योंकि हम सभी बड़े-बड़े काम नही ंकर सकते पर छोटे काम बड़े प्यार से कर सकते हैं इसलिए हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि पैसे वाले आदमी ही समाज-सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा कोई एहसान नहीं हैं बल्कि हमारा कत्र्वय हैं क्योंकि दूसरों की भलाई से बड़ा कोई धर्म नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए शुरूआत हमें अपने घर से ही करनी होगी क्योंकि कोई-ना-कोई व्यक्ति हमारी मदद का इंतजार कर रहा होता हैं तभी हम भारत की तस्वीर बदल सकते है। उन्होंने छात्रों को बताया कि हम शिक्षा दान, स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण-सेवा, वृद्धजनों की सेवा, आपदा राहत में सेवा करके समाज का भला कर सकते हैं। मोनिका, प्रांचल, साहिल कुमार, अरुण, अंकित, टिंकू, पिं्रस, साहिल न्योल, इन्होंने तीन महीने तक लायन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों में हिस्सा लिया और संकल्प लिया कि हम भी अपने गांव में जाकर समाज-सेवा करेंगे और लोगों को सेवा करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर बच्चों को समाज-सेवा के बारे में सीखने पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry
