स्वर्गीय मनफूल श्योराण की याद मे उनके परिवार ने ख्योंवाली स्कूल में फर्नीचर दान किया ।।
स्वर्गीय मनफूल श्योराण की याद मे उनके परिवार ने ख्योंवाली स्कूल में फर्नीचर दान किया ।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग) :- राजकीय उच्च विद्यालय व प्राईमरी स्कूल ख्योंवाली में स्वर्गीय मनफूल श्योराण की याद में उनके परिवार की तरफ से स्कूल में फर्नीचर आदि दान में देकर समाजसेवी लोगों को एक प्रेरणा दी है। स्वर्गीय मनफूल श्योराण के भाई खेतपाल श्योराण ने बताया कि चाहे किसी का जन्मदिन, वर्षगांठ या पुण्यतिथि हो तो उसे स्कूल में कुछ न कुछ दान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बड़े भाई की याद को चिरस्थायी बनाने हेतु दोनों विद्यालयों को आवश्यक फर्नीचर एवं उपयोगी सामग्री भेंट की है।उन्होंने राजकीय हाई स्कूल व प्राइमरी स्कूल को 2 रिवॉल्विंग चेयर, 2 सेंटर ऑफिस टेबल, 14 ऑफिस चेयर, 2 टेबल, 20 दरियां, 2 प्लास्टिक टेबल व 1 प्रिंटर भेंट स्वरूप दान में दिया है। विद्यालय परिवार ने श्योराण परिवार के इस प्रेरणादायक एवं सामाजिक कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यालयों की व्यवस्थाओं को मजबूत करने में सहायता मिलती है और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण प्राप्त होता है। विद्यालय के मुख्याध्यापक पुनीत चांदना एवं स्टाफ सदस्यों ने खेतपाल श्योराण परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वर्गीय मनफूल श्योराण की स्मृति में किया गया यह पुण्य कार्य सदैव याद रखा जाएगा। यह योगदान समाज के अन्य लोगों को भी शिक्षा के क्षैत्र में सहयोग करने के लिए प्रेरित करेगा।इस अवसर पर मुख्य शिक्षक गुरनाम सिंह, मास्टर प्रहलाद श्योराण, संदीप अरोड़ा, सुशील कुमार, पवन कुमार, रामकुमार श्योराण, बलवंत सिंह सहू एवं समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry