Haryana
Trending

चौकीं 12 क्वार्टर पुलिस द्वारा पी.ओ. काबू।।

चौकीं 12 क्वार्टर पुलिस द्वारा पी.ओ. काबू।।

हिसार -(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन आईपीएस के निर्दशानुसार विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए चौंकी 12 क्वार्टर पुलिस ने एक पी.ओ. को काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी सहायक सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पी.ओ. को अदालत से प्रोडक्शन वारन्ट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार किये गये पी.ओ. की पहचान बलजीत पुत्र ज्ञानचंद वासी रसूलपुर जिला करनाल के रूप में हुई है । आरोपी पी.ओ. इससे पहले अदालत से एनआईए एक्ट में पी.ओ. घोषित था । आरोपी को अभियोग न.709/2023 थाना एचटीएम में गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button