HaryanaUncategorized

राजनीति दलों के बीएलए के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।।

रानियां -(कश्मीर कम्बोज ):- रानियां के राजकीय कन्या महाविद्यालय वीरवार को रानियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट प्रथम और द्वितीय के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी 15 जून से चलने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता को लेकर आयोजित किया गया। तहसीलदार शुभम शर्मा ने सभी बूथ लेवल एजेंटों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की बारीकियां समझाईं और निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों को पूरा सहयोग देने की अपील की। कानूनगो देवेंद्र सिंह ने अभियान के दौरान इस्तेमाल होने वाले विभिन्न सरकारी प्रपत्रों और तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी और एजेंटों के संशयों को दूर किया। सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी सज्जन कुमार ने कहा कि एक शुद्ध और त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए सभी राजनीतिक दलों और बूथ प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और राजकीय कन्या महाविद्यालय रानियां के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार ने सभी को आश्वस्त किया कि चुनाव आयोग के हर दिशा-निर्देश के अनुपालना से अवगत करवाया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button