स्पेशल स्टाफ/एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ डबवाली की बड़ी कार्रवाई।।
स्पेशल स्टाफ/एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ डबवाली की बड़ी कार्रवाई।।

डबवाली-(पंकज गुदारा):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर (आईपीएस) के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ/एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ (AVT) की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी स्पेशल स्टाफ/एवीटी स्टाफ उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए मंडी डबवाली से मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर आरोपी बजरंग को काबू किया है तथा उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 09.06.2026 को थाना शहर डबवाली में कॉलोनी रोड़ मंडी डबवाली पर स्थित एक सैलून से एक हीरो सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गहन जांच के दौरान स्पेशल स्टाफ/एवीटी टीम ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया तथा अपने खुफिया तंत्र (ह्यूमन इंटेलिजेंस) को सक्रिय किया । टीम की सतर्क निगरानी, सटीक रणनीति एवं निरंतर प्रयासों के चलते आरोपी बजरंग को काबू करने में सफलता प्राप्त हुई । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




