युवा शक्ति को नशे से बचाने का संकल्प हिसार पुलिस का जन-जागरूकता एवं पुनर्वास अभियान निरंतर जारी।।
युवा शक्ति को नशे से बचाने का संकल्प हिसार पुलिस का जन-जागरूकता एवं पुनर्वास अभियान निरंतर जारी।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला हिसार की नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा “ड्रग फ्री हरियाणा” थीम के अंतर्गत 11 जून 2026 से 26 जून 2026 तक चलाए जा रहे नशा निषेध पखवाड़े के दौरान लगातार जागरूकता एवं पुनर्वास अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना अग्रोहा क्षेत्र के गांव असारावा तथा थाना आदमपुर क्षेत्र की टीबा कॉलोनी, आदमपुर मंडी एवं आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आदमपुर में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आदमपुर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति पुलिस टीम एवं आईटीआई के प्रशिक्षकों ने अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों एवं स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। नशा मुक्ति टीम ने गांवों में पहुंचकर ग्रामवासियों एवं उनके परिवारजनों से संवाद स्थापित किया तथा नशा पीड़ित व्यक्तियों को उपचार एवं दवाइयां लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के संबंध में भी जानकारी एकत्रित की गई। लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। अभियान के दौरान कुल 03 नशा पीड़ितों की पहचान की गई तथा 04 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल हिसार से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। वहीं 03 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां प्रदान की गईं तथा उनकी काउंसलिंग की गई। इसके अतिरिक्त 02 नशा पीड़ितों को दूसरी बार सरकारी अस्पताल हिसार से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां दिलवाई गईं। इस प्रकार आज कुल 09 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल एवं घर-घर जाकर दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं तथा उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। हिसार पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा नशा तस्करी एवं नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry




