विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी स्वीकार डीसी अपराजिता ने दिखाई सख्ती II
विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी स्वीकार डीसी अपराजिता ने दिखाई सख्ती II


कैथल- (तरसेम सिंह) :- डीसी अपराजिता ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को गंभीरता से लें इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो घोषणाओं अभी लंबित हैं उन पर जल्द कार्य शुरू करवाया जाए तथा जिन पर कार्य प्रगति पर है उन्हें पूरा करने में तेजी लाएं ताकि इन परियोजनाओं के पूरा होने से आमजन को लाभ मिल सके साथ ही प्रत्येक परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए डीसी अपराजिता बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहीं थीं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अब तक जिले में कुल 405 घोषणाएं की गई हैं जिनमें से 276 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं जबकि 84 पर कार्य प्रगति पर है और 18 घोषणाएं ऐसी हैं जिन पर अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है वहीं 27 घोषणाएं नोट फिजीबल हैं डीसी ने कुछ परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए सोंगल गांव में प्रस्तावित जूडो हॉल के निर्माण कार्य शुरू करवाने में देरी पर जिला खेल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया इसी प्रकार चीका सिटी से पटियाला रोड तक प्रस्तावित बाईपास निर्माण परियोजना की समीक्षा करते हुए डीसी ने भूमि अधिग्रहण संबंधी सत्यापन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए वहीं पूंडरी-ढांड रोड का नाम गुरु ब्रह्मानंद मार्ग किए जाने संबंधी कार्य को लेकर संबंधित विभाग को अपने मुख्यालय से संपर्क कर इस मामले का शीघ्र समाधान करवाएं धंनौरी गांव में प्रस्तावित महिला कॉलेज, जलापूर्ति परियोजना तथा गंदे पानी की निकासी को लेकर भी संबंधित विभागों से फीडबैक लिया अधिकारियों ने कॉलेज को लेकर बताया कि नए सिरे से नक्शा मांगा गया है तथा अंतिम ड्राइंग अभी आर्किटेक्ट विभाग से प्राप्त होनी बाकी है फतेहपुर पूंडरी में सीसीटीवी कैमरा परियोजना की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि संबंधित टेंडर 23 जून को खोले जा चुके हैं। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू करने करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने संस्कृत विश्वविद्यालय, धनौरी में हाल व ई-लाइब्रेरी, क्योड़क में लुवास सेंटर, गुहला से चानचक रोड सहित अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की उन्होंने कई परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति को जांचने के लिए सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनी) शिवानी पांचाल को दौरा करने के निर्देश दिए डीसी अपराजिता ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा मुख्यालय स्तर पर लंबित परियोजनाओं को लेकर नियमित फॉलोअप लिया जाए उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी एवं लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी इस अवसर सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनी) शिवानी पांचाल सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा, सीएमओ डा. रेणु चावला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे II #newstodayhry @newstodayhry



