Haryana
Trending

बल्लभगढ़ के बॉम्बे रेस्टोरेंट पर फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी छापेमारी, लिए गए खाद्य सामग्री के सैंपल ll

बल्लभगढ़ के बॉम्बे रेस्टोरेंट पर फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी छापेमारी, लिए गए खाद्य सामग्री के सैंपल ll

बल्लभगड़-(शिवम् शर्मा) :- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने शुक्रवार को बल्लभगढ़ स्थित बॉम्बे रेस्टोरेंट पर छापेमारी कर विभिन्न खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। विभाग की इस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद खाद्य पदार्थों की जांच की गई और गुणवत्ता संबंधी मानकों का निरीक्षण किया गया।फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों के खराब होने और मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए जिलेभर में होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर विशेष अभियान चलाकर सैंपलिंग की जा रही है। जांच के लिए लिए गए सैंपलों को प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि हर साल मानसून के दौरान फूड सेफ्टी विभाग सैंपलिंग अभियान चलाता है, लेकिन इसके बावजूद मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री बेचने के मामले सामने आते रहते हैं। आमतौर पर लैब रिपोर्ट आने में समय लग जाता है और तब तक संबंधित दुकानों की अधिकांश मिठाइयां व अन्य खाद्य पदार्थ बिक चुके होते हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल सैंपलिंग अभियान चलाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि जिन प्रतिष्ठानों के सैंपल फेल पाए जाएं, उनके खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि मिलावटखोरों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें।।

बाइट – पुनीत शर्मा खाद्य विभाग अधिकारी

Related Articles

Back to top button