अवैध शराब पर HTM पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार ll
अवैध शराब पर HTM पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार ll
हिसार-(अमित कुमार):-थाना HTM हिसार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 बोतल देसी शराब बरामद की है।
थाना HTM से PSI जनक कुमार सरवटा ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान रायपुर रोड स्थित ओम शांति प्रॉपर्टी के सामने पहुंचे, जहां एक युवक प्लास्टिक के कट्टे के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। उन्होने उसे काबू करके पूछताछ कर कट्टे की तलाशी ली तो उसमें 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी की पहचान आकाश पुत्र संजय सेठी निवासी रामलीला चौक, महावीर कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई। । पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अवैध शराब कहां से लेकर आया था तथा इसकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर करता था।
थाना HTM पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री या तस्करी संबंधी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
#haryana #newstodayhry




