Haryana
Trending

53.240 किलो डोडा पोस्त केस में बड़ी सफलता, दूसरा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार ll

53.240 किलो डोडा पोस्त केस में बड़ी सफलता, दूसरा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने 53.240 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामदगी मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। हिसार पुलिस नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। @newstodayhry #newstodayhry
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीर सिंह उर्फ धीरू पुत्र बादाम सिंह निवासी तेस जिंदो कापरा, कैमरी, थाना नादौती, जिला करौली (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, खुफिया सूचनाओं तथा लगातार की गई दबिश के आधार पर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी है।
उन्होंने बताया कि 01 जुलाई 2026 को एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ एनएच-9ए पर गश्त एवं नशा तस्करी रोकथाम अभियान पर थे। विश्वसनीय सूचना के आधार पर रायपुर चौक के निकट नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार में सवार आरोपी वाहन छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए।
कानूनी प्रक्रिया के तहत राजपत्रित अधिकारी एवं स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर 53 किलो 240 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। बरामद नशीले पदार्थ तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर थाना अर्बन एस्टेट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(सी), 60(3), 61 एवं 85 के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले एक आरोपी धीरज खटाना उर्फ देबू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई चेन, आर्थिक लेन-देन, गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा फरार आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी। मामले में एक आरोपी पहले से गिरफ्तार है । @newstodayhry #newstodayhry
उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस की कार्रवाई केवल बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना हमारा लक्ष्य है। चाहे आरोपी किसी भी राज्य में छिपा हो, हिसार पुलिस उसे कानून के दायरे में लाकर ही दम लेगी।
हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश
“नशे के कारोबार में शामिल हर व्यक्ति तक हिसार पुलिस पहुंचेगी। गिरफ्तारी केवल समय का सवाल है, कानून से बचना असंभव है।”

Related Articles

Back to top button