Haryana
Trending

संगरिया में IFWJ की महत्वपूर्ण बैठक, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन ll

संगरिया में IFWJ की महत्वपूर्ण बैठक, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन ll

संगरिया-(पंकज गोदारा ):-इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की एक आवश्यक बैठक बुधवार, 8 जुलाई 2026 को जिलाध्यक्ष जुगल स्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पत्रकारों के हितों और संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से ‘संगरिया क्लब’ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।किसे क्या मिली जिम्मेदारी:बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार चिमन गर्ग को विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया की कमान विनोद बिश्नोई को सौंपते हुए उन्हें सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। @newstodayhry #newstodayhry

कार्यकारिणी के अन्य मुख्य पदों पर सर्वसम्मति से निम्नलिखित नियुक्तियां की गईं ब्लॉक अध्यक्ष: मदन गोस्वामी उपाध्यक्ष: पवन सिंगला एवं सुभाष धारणिया महासचिव मांगीलाल बागड़िया कोषाध्यक्ष सुरेंद्रजग्गा सचिव सुरेंद्र सार्मारया एवं विजय नुकेरा कार्यकारिणी सदस्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी गतिविधियों के संचालन के लिए एक मजबूत कार्यकारिणी टीम का भी चयन किया गया। इसमें बतौर सदस्य जिलाध्यक्ष जुगल स्वामी, अमरनाथ पैटर, भगवानदास गोस्वामी, अवतार छिब्बर सिंघपुरा, अमरीक सिंह ढाबा, देवेंद्र कुमार और जगतार नुकेरा को शामिल किया गया है।बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष जुगल स्वामी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम पूरी निष्ठा के साथ पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और समाज में मीडिया की सकारात्मक भूमिका को आगे बढ़ाने का काम करेगी। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा जताते हुए सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button