मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का मात्र एक घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।।
मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का मात्र एक घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी पी.एल.ए. की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का मात्र एक घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में पुलिस चौकी पी.एल.ए. प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अनुप ने बताया कि शिकायतकर्ता शुभम पुत्र राजकुमार निवासी हाउसिंग बोर्ड, हिसार ने शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल टाउन पार्क क्षेत्र से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय उर्फ वासु पुत्र जयसिंह निवासी पटेल नगर, हिसार तथा संदीप उर्फ ज्ञानी पुत्र रामफल निवासी पटेल नगर, हिसार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आरोपी अजय उर्फ वासु के विरुद्ध चोरी एवं स्नैचिंग के तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। वहीं आरोपी संदीप उर्फ ज्ञानी थाना का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के मुकदमा संख्या 200/2019 सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उनसे अन्य चोरी एवं संपत्ति संबंधी वारदातों का भी खुलासा किया जा सके। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि हिसार पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरी सतर्कता एवं तत्परता से कार्य कर रही है। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन की सुरक्षा एवं उनके संपत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा करना हिसार पुलिस की प्राथमिकता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




