वार्ड-21 में स्वच्छ पेयजल की बड़ी सौगात, चंद्रिका गनेरीवाला की पहल पर शुरू हुआ पाइपलाइन कार्य ll
वार्ड-21 में स्वच्छ पेयजल की बड़ी सौगात, चंद्रिका गनेरीवाला की पहल पर शुरू हुआ पाइपलाइन कार्य ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-वार्ड नं-21 के बाशिंदों को अब पेयजल की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। वार्ड पार्षद चंद्रिका गनेरीवाला के प्रयासों से वार्ड की प्रमुख गलियों में नई पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो चुका है। वार्ड पार्षद चंद्रिका गनेरीवाला ने बताया कि वार्ड में पिछले 50 सालों से डाली गई पाइपलाइन के जर्जर होने के कारण लोगों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कभी लीकेज तो कभी सीवरेज के पानी मिक्स होेने की दिक्कतें सामने आ रही थी। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा को समस्या से अवगत करवा कर नई पाइन लाइन मंजूर करवाई, जोकि वार्ड की सीता राम बागला वाली गली, ग्रोवर स्वीट्स वाली गली, सेठी धर्मशाला के साथ 10 फुटी गली, रामदेव मंदिर वाली गली, दसवीं पातशाही गुरुद्वारा वाली गली, जितेंद्र वाली गली में डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य पर करीब 10 से 15 लाख रुपए की लागत आएगी। उन्होंने पेयजल की नई पाइपलाइन डलवाने के लिए पूर्व गृह राज्य मंत्री व तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक व भाजपा के वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा का आभार व्यक्त किया। पार्षद चंद्रिका गनेरीवाला ने बताया कि उनका परिवार पिछले लंबे समय से वार्डवासियों की सेवा में तत्पर है। वार्डवासियों की सेवा ही परिवार का ध्येय है। परिजनों की जनसेवा की परिपाटी को वे इसी प्रकार आगे बढ़ाती रहेंगी। @newstodayhry #newstodayhry




