नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान में एएनसी स्टाफ डबवाली की बड़ी कार्रवाई।।
नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान में एएनसी स्टाफ डबवाली की बड़ी कार्रवाई।।

डबवाली-(पंकज गुदारा:- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएनसी स्टाफ डबवाली ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 267 ग्राम अफीम सहित स्कूटी सवार नशा तस्कर को काबू किया है । इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एएनसी प्रभारी निरीक्षक विशव गौरव के नेतृत्व में उनकी टीम ने 03 अगस्त 2026 को गश्त पड़ताल के दौरान अनाज मंडी डबवाली क्षेत्र से एक स्कूटी सवार व्यक्ति को काबू किया । जो संदेह के आधार पर उक्त स्कूटी सवार व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली गई । जो तलाशी के दौरान स्कूटी से 267 ग्राम अफीम बरामद हुई । जिस संबंध में स्कूटी सवार आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । मामले की गहन जांच की जा रही और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी । डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी व इससे जुड़े अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ इसकी सप्लाई चैन पर भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी । आमजन से अपील है कि अगर उनके आस पास कोई व्यक्ति नशे के सेवन या तस्करी से संबंधित गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी सूचना केन्द्र सरकार द्वारा जारी मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न.1933, डबवाली पुलिस के मो. न.9138999748 या अपने नजदीकी थाना-चौकी में सूचित करें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




