अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चौकी गोलबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई।।
अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चौकी गोलबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई।।

डबवाली-(पंकज गुदारा:- पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में लगातार उल्लेखनीय सफलताएं हासिल कर रही है। इसी क्रम में अवैध शराब तस्करों एवं खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी गोलबाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब सहित एक कार सवार आरोपी को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त 2026 को चौकी गोलबाजार प्रभारी उप नि. सत्यनारायण ने अपनी टीम के साथ गांव वार्ड न. 01 मंडी डबवाली में गश्त के दौरान एक कार सवार व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू किया । जो तलाशी के दौरान कार से 24 बोतल अवैध शराब देसी मार्का माल्टा बरामद हुई । जिस संबंध में कार सवार आरोपी हरदीप सिंह के विरुद्ध थाना शहर डबवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




